BREAKING NEWS

Latest News

बेंगलुरु में लापता इंदौर के अद्वैत का मोबाइल-ड्रोन मिला, लैपटॉप सर्च हिस्ट्री से जांच को नई दिशा

इंदौर के अद्वैत उपाध्याय बेंगलुरु की शिवगंगे पहाड़ियों से लापता हैं, चौथे दिन भी उनका सुराग नहीं मिला। उनकी मंगेतर प्राप्ति चौहान ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। जांच के दौरान अद्वैत का मोबाइल और ड्रोन कैमरा शांतला ड्रॉप इलाके में मिला। पुलिस को उसके घर से मिले लैपटॉप की सर्च हिस्ट्री से जांच को नई दिशा मिली है, जिसमें शिवगंगे पहाड़ी की ऊंचाई, शांतला ड्रॉप तक पहुंचने और गिरने के संभावित परिणामों से संबंधित जानकारी खोजी गई थी। इन डिजिटल सुरागों के बाद पुलिस आत्महत्या की आशंका को भी एक कोण के तौर पर देख रही है, हालांकि अभी किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं हुई है।

महाराष्ट्र के उभरते क्रिकेटर बेंगलुरु में हनीट्रैप के शिकार, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर रंगदारी मांगी गई

महाराष्ट्र के 20 वर्षीय एक उभरते क्रिकेटर बेंगलुरु में हनीट्रैप का शिकार हो गए। राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए आए इस खिलाड़ी को डेटिंग ऐप के माध्यम से संपर्क में आई एक महिला ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उनसे रंगदारी मांगी गई। शुरुआती 1500 रुपये देने के बाद भी धमकियां जारी रहीं, जिसके बाद क्रिकेटर ने दोस्तों की सलाह पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी फरार हैं।