BREAKING NEWS

Latest News

जबलपुर बैंक डकैती: एक और आरोपित गिरफ्तार, 350 ग्राम लूटा सोना बरामद

जबलपुर पुलिस ने खितौला स्थित ईसाफ स्माल फाइनेंस बैंक में गत वर्ष हुई डकैती के मामले में एक और आरोपित छोटू उर्फ सरमन मेहतो को बिहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से डकैती का 350 ग्राम सोना और वारदात में प्रयुक्त 7.65 एमएम बोर की देशी पिस्टल जब्त की है। यह गिरफ्तारी मुख्य आरोपित सुनील पासवान से मिली जानकारी के आधार पर हुई है। इस मामले में अब तक कुल 13 आरोपितों को पकड़ा जा चुका है और गैंग की कार्यप्रणाली को लेकर भी खुलासे हुए हैं।