BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर हाई कोर्ट का आदेश: 24 घंटे में हटें अवैध होर्डिंग-बैनर, जिम्मेदार पर FIR

इंदौर हाई कोर्ट ने शहरों में अवैध होर्डिंग और बैनर पर सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने निर्देश दिए हैं कि शिकायत मिलने पर नगर निगम और संबंधित प्राधिकारी 24 घंटे के भीतर अवैध होर्डिंग हटाने की कार्रवाई करें और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। न्यायमूर्ति संदीप एन. भट्ट की एकलपीठ ने राज्य सरकार को जबलपुर खंडपीठ के 2022 के आदेश और 1 नवंबर 2019 के शासन परिपत्र का पालन करने के निर्देश दिए। यह आदेश भोपाल में भी लागू होगा, जहां नगर निगम अवैध बैनर हटाने के लिए टीम बनाएगा।