BREAKING NEWS

Latest News

सीहोर के सेठ द्वारा प्रथम विश्वयुद्ध में दिए कर्ज पर ब्रिटेन ने मांगे दस्तावेज

मध्य प्रदेश के सीहोर के सेठ जुम्मा लाल रुठिया ने प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान 1917 में ब्रिटिश हुकूमत को 35 हजार रुपये का ‘वार लोन’ दिया था। अब उनके उत्तराधिकारियों ने ब्रिटेन सरकार से इस कर्ज के भुगतान की मांग की है। यूनाइटेड किंगडम सरकार की एजेंसी यूके डेट मैनेजमेंट ऑफिस ने भुगतान प्रक्रिया के लिए मूल प्रमाण-पत्र और संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। परिवार ने 1917 का एक ऐतिहासिक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया है और कानूनी प्रक्रिया शुरू की है। परिवार अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने हक की मांग कर रहा है और भारत सरकार से भी पत्राचार करेगा।