इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में तीन वर्षीय बच्चे शिवांश की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब स्पीड ब्रेकर पर आगे चल रही कार के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही कार उससे टकरा गई। मां की गोद में खड़ा शिवांश टक्कर के कारण उछलकर कार के डैशबोर्ड से जा टकराया, जिससे उसे सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एयरबैग भी खुल गए। हादसे में शिवांश की नानी और एक अन्य रिश्तेदार भी घायल हो गए।