BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर में भगवान भोलेनाथ पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, मौलाना जर्जिस अंसारी पर FIR की मांग

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शनिवार को कांवड़ियों ने विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग चंदन नगर थाने पहुंचे और मौलाना जर्जिस अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि टिप्पणी से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।