BREAKING NEWS

Latest News

महाकालेश्वर की पहली सवारी आज, शाम 4 बजे सभामंडप से होगी रवाना

श्रावण-भादौ माह की पहली महाकालेश्वर सवारी 3 अगस्त को निकाली जाएगी। इस बार श्रावण में चार और भादौ में दो सवारियां होंगी। पहली सवारी की थीम वैदिक उद्बोधन है, जिसमें शिप्रा तट पर 1100 वैदिक बटुक मंत्रोच्चार करेंगे। मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शाम 4 बजे महाकाल मंदिर के सभामंडप से सवारी परंपरागत मार्ग से निकलेगी। सुरक्षा के लिए 1200 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।