BREAKING NEWS

Latest News

महाकाल मंदिर के पट आज रात तीन बजे खुलेंगे, श्रावण की पहली भस्म आरती होगी

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में बुधवार से श्रावण-भाद्रपद महापर्व का शुभारंभ होगा। परंपरा अनुसार रात तीन बजे मंदिर के पट खुलेंगे, जिसके बाद श्रावण मास की पहली भस्म आरती संपन्न होगी। यह महापर्व अगले 40 दिनों तक चलेगा, जिसमें 30 जुलाई से 7 सितंबर तक प्रतिदिन दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने का अनुमान है। मंदिर प्रशासन ने कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं, जिसमें प्रतिदिन करीब 19 घंटे दर्शन उपलब्ध होंगे। सामान्य, शीघ्र और वीआईपी दर्शन के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार तथा पाँच आरती में चलायमान दर्शन की व्यवस्था की गई है।

श्रावण-भाद्रपद में महाकाल मंदिर की व्यवस्थाएं बदलेंगी, प्रतिदिन दो लाख श्रद्धालु संभावित

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण-भाद्रपद मास के दौरान प्रतिदिन दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसे देखते हुए 30 जुलाई से 7 सितंबर तक मंदिर की दर्शन व्यवस्था, समय-सारिणी, सुरक्षा, यातायात और प्रवेश व्यवस्था में विशेष बदलाव किए गए हैं। मंदिर के पट रविवार को रात 2:30 बजे और अन्य दिनों में रात 3:00 बजे खुलेंगे। विभिन्न श्रेणियों के दर्शनार्थियों के लिए अलग-अलग प्रवेश मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इस दौरान भगवान महाकाल की छह पारंपरिक सवारियां भी निकलेंगी, और प्रत्येक शनिवार को अखिल भारतीय श्रावण महोत्सव का आयोजन होगा।