BREAKING NEWS

Latest News

ग्वालियर में जमीन विवाद में वकील रतन सिंह यादव की गोली मारकर हत्या

ग्वालियर जिले के डबरा-भितरवार क्षेत्र में डेढ़ बीघा जमीन विवाद में अधिवक्ता रतन सिंह यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार दोपहर विवादित जमीन पर कहासुनी बढ़ने के बाद चचेरे भाई समेत अन्य रिश्तेदारों ने उन पर फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल यादव को ग्वालियर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने राकेश यादव, राहुल यादव और गब्बर सिंह रावत पर हत्या का आरोप लगाया है, जो फरार हैं। भितरवार अभिभाषक संघ ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दबिशें दे रही है।