रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को भोपाल जिला अदालत में सुनवाई होगी। उनकी ओर से दोबारा आवेदन दायर किया गया है। गिरिबाला सिंह अपनी बहू त्विषा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में न्यायिक हिरासत में हैं, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। त्विषा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। पहले उन्हें जमानत मिली थी, जिसे हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था, जिसके बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। अदालत के फैसले पर सभी की नजरें हैं।