BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन उग्र, डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी, नकली नोट उछाले

भोपाल में नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी और नकली नोट उछाले। छात्र आठ अगस्त से नर्सिंग शिक्षा में अधिकारियों की लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में जीएनएम और बीएससी नर्सिंग के लंबित रिजल्ट जारी करना, आगामी परीक्षाएं आयोजित कराना, छात्रवृत्ति प्रदान करना और फैकल्टी मैनेजमेंट सिस्टम लागू करना शामिल है। छात्रों ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और रजिस्ट्रार के इस्तीफे की भी मांग की।