BREAKING NEWS

Latest News

मंडला में नर्मदा सहित कई नदियां उफान पर, आवागमन बाधित; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मंडला जिले में सावन माह की मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। बीती रात से रविवार दोपहर तक जारी रही वर्षा के कारण नर्मदा सहित सहायक नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ा, जिससे वे उफान पर आ गए। इसके चलते मंडला-डिंडौरी, मंडला-कान्हा और रामनगर नर्मदा पुल सहित कई ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध हो गए। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां, जिनमें पुलिस, होमगार्ड और एसडीईआरएफ शामिल हैं, स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। किसानों को खरीफ फसलों के लिए राहत मिली है, हालांकि सिंगारपुर क्षेत्र में सब्जियों की फसल को नुकसान की आशंका है।

मंडला में मूक-बधिर नाबालिग से दुष्कर्म: पड़ोसी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

मंडला जिले के अंजनिया चौकी क्षेत्र में एक 12 वर्षीय मूक-बधिर नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 45 वर्षीय पड़ोसी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। घटना सात अगस्त की शाम की है जब नाबालिग घर में अकेली थी। आरोपी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और मां के आने पर फरार हो गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने 11 अगस्त को आरोपी को पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया।