BREAKING NEWS

Latest News

नरसिंहपुर में मध्याह्न भोजन से 45 बच्चे बीमार, एकता स्वसहायता समूह हटाया

नरसिंहपुर विकासखंड की शासकीय माध्यमिक शाला समनापुर (चीलाचोन) में मध्याह्न भोजन के बाद 45 बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। खीर-पूरी खाने के बाद बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई। प्रधान पाठक गणेशदत्त बादल ने भोजन में खटास और हीक पाई। सूचना मिलने पर कलेक्टर रजनी सिंह और एसपी डा. ऋषिकेश मीना ने अस्पताल पहुंचकर जायजा लिया। सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है, लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है। कलेक्टर ने एकता स्वसहायता समूह को हटाकर विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।