ग्वालियर के जयाआरोग्य अस्पताल समूह के हजार बिस्तर अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को स्टेशनरी की कमी के कारण परेशानी हो रही है। सर्जरी विभाग में भर्ती के दौरान मरीजों के स्वजनों से एक निर्धारित फॉर्म की दो से तीन फोटोकॉपियां बाहर से कराकर लाने को कहा जा रहा है, जिस पर 20 से 40 रुपये का खर्च आता है। मरीज के परिजन पंकज ने बताया कि यह प्रक्रिया लगभग हर भर्ती मरीज के साथ अपनाई जा रही है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने इस मामले की जानकारी मिलने पर जांच और व्यवस्था बंद कराने की बात कही है।