BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल में युवक की हत्या: सिर धड़ से अलग, प्राइवेट पार्ट भी कटा; अवैध संबंध के शक में जांच

राजधानी भोपाल में भेल गेट नंबर-8 के पास एक सप्ताह से अधिक पुराना डिकंपोज शव मिला है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवक का सिर धारदार हथियार से काटा गया था और प्राइवेट पार्ट भी अलग कर दिया गया था। गोविंदपुरा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अवैध संबंधों के चलते हत्या की आशंका मान रही है। शव सोमवार दोपहर झाड़ियों में बोरी के अंदर मिला था। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

शहडोल: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

शहडोल जिले के सरईकापा गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति सुनील बैगा ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी काजल बैगा की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना देर शाम की है। परिजनों ने आरोपी को कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बुढ़ार पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बेला गांव डबल मर्डर केस: रामसेवक कुशवाह और राघवेंद्र रावत को आजीवन कारावास

ग्वालियर के बहुचर्चित बेला गांव डबल मर्डर केस में करीब सात वर्ष बाद अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। चतुर्थ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुरेश सिंह जमरा की अदालत ने रामसेवक कुशवाह और राघवेन्द्र उर्फ कालू रावत को दोहरे हत्याकांड में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 16 मार्च 2019 को धीरेन्द्र कुशवाह और दीपू कुशवाह के शव सिर में गोली लगने के निशान के साथ मिले थे। अभियोजन ने परिस्थितिजन्य और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोप सिद्ध किए। न्यायालय ने इसे मानव वध की श्रेणी की हत्या माना।