BREAKING NEWS

Latest News

जबलपुर: बेटे द्वारा घसीटने के वायरल वीडियो मामले में मां ने शिकायत से इनकार किया

जबलपुर के रांझी क्षेत्र में 75 वर्षीय मित्रा विश्वकर्मा ने अपने बेटे राजू द्वारा मारपीट और सड़क पर घसीटने के वायरल वीडियो मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटे ने उनके साथ कुछ नहीं किया और गलती उनकी ही थी। महिला ने स्पष्ट किया कि पैसों को लेकर गलतफहमी के कारण विवाद हुआ था। उन्होंने राजू को हिरासत में लिए जाने के बाद उसे जेल न भेजने का अनुरोध किया और पड़ोसी पर वीडियो बनाकर फंसाने का आरोप लगाया। पुलिस ने बेटे को अच्छा व्यवहार करने की समझाइश दी है।