BREAKING NEWS

Latest News

लंदन से भोजशाला की मां वाग्देवी प्रतिमा वापसी हेतु केंद्र सरकार के राजनयिक प्रयास जारी

मध्य प्रदेश के धार जिले स्थित भोजशाला की मां वाग्देवी (सरस्वती) की प्रतिमा को लंदन से वापस लाने के लिए केंद्र सरकार राजनयिक स्तर पर प्रयास कर रही है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश संस्कृति सचिव के पत्र के बाद से लगातार प्रयास जारी हैं। लंदन में भी यह स्वीकार किया गया है कि प्रतिमा धार से लाई गई थी, और इसकी पहचान पर कोई विवाद नहीं है। इसकी वापसी भारत-ब्रिटेन के राजनयिक प्रयासों पर निर्भर है।

ब्रिटिश म्यूजियम से भोजशाला की मां वाग्देवी की प्रतिमा वापस लाने के प्रयास तेज

धार की भोजशाला से संबंधित 11वीं सदी की मां वाग्देवी की प्रतिमा को ब्रिटिश म्यूजियम से भारत वापस लाने के प्रयास तेज हो गए हैं। हरियाणा सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड ने इस प्रक्रिया को गति दी है। औपनिवेशिक काल में यह प्रतिमा अंग्रेज अपने साथ ले गए थे और वर्तमान में यह लंदन में है। एमपी हाईकोर्ट के एक फैसले के बाद प्रतिमा वापसी की मांग तेज हुई है। बोर्ड ने मध्य प्रदेश सरकार से संपर्क किया है और हरियाणा के सीएम को भी अवगत कराया है, जिसका उद्देश्य प्रतिमा को सरस्वती सभ्यता से जुड़े क्षेत्रों और संग्रहालय में प्रदर्शित करना है।