BREAKING NEWS

Latest News

CAG रिपोर्ट: MP की टेली-मानस सेवा में हर छठा कॉल कटा, परामर्श 5 मिनट में समाप्त

नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में मध्य प्रदेश की टेली-मानस सेवा में गंभीर खामियों का खुलासा हुआ है। अक्टूबर 2022 से मार्च 2024 के बीच प्राप्त हर छह में से एक कॉल कनेक्ट नहीं हो सकी, जबकि अधिकांश परामर्श निर्धारित न्यूनतम 15 मिनट की अवधि से पहले ही समाप्त हो गए। ग्वालियर और इंदौर के केंद्रों पर 66 प्रतिशत कॉल केवल पांच मिनट के भीतर खत्म हो गईं, जिससे प्रभावी परामर्श पर सवाल उठ गए हैं। शासन के स्पष्टीकरण को CAG ने अस्वीकार कर दिया, साथ ही रेफर किए गए मरीजों के फॉलोअप रिकॉर्ड की कमी को कार्यक्रम की बड़ी विफलता बताया।