BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल में युवती से दुष्कर्म और जहर पिलाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती की बड़ी बहन का देवर है, जिसने अक्टूबर 2025 से शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। 30 जुलाई को शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने युवती के मुंह में इल्लीमार कीटनाशक उड़ेल दिया, जिससे युवती ने उल्टी कर अपनी जान बचाई।