BREAKING NEWS

Latest News

महाराष्ट्र के यवतमाल में बाढ़ में बही कार, मां और दो बेटियों के शव मिले; पति ने पेड़ से चिपककर बचाई जान

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में शुक्रवार को बाढ़ के पानी में बह गई एक एसयूवी से एक महिला माधवी खंडारे और उनकी दो बेटियों के शव बरामद किए गए। यह परिवार बीते गुरुवार से लापता था। दरव्हा क्षेत्र में कुपटी नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा था, और चालक पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाया, जिससे यह हादसा हुआ। वाहन के बहने के दौरान पति अविनाश खंडारे ने पेड़ को पकड़कर अपनी जान बचा ली। पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमों ने पूरी रात तलाशी अभियान चलाकर शवों को बरामद किया।