BREAKING NEWS

Latest News

नीट विवाद के बाद भाजपा का मध्य प्रदेश में जेन-जी छात्रों से संपर्क अभियान

मध्य प्रदेश में नीट परीक्षा विवाद के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जेन-जी छात्रों से जुड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया है। भाजपा युवा मोर्चा नीट की तैयारी कर रहे छात्रों के घर जाकर उन्हें सरकार द्वारा पेपर लीक मामले में की गई कार्रवाई और भविष्य की व्यवस्थाओं से अवगत करा रहा है। छात्रों और उनके स्वजनों से फीडबैक तथा सुझाव एकत्र किए जा रहे हैं, जिन्हें केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। महिला मोर्चा भी छात्राओं से संवाद कर रही है। युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम टेलर के अनुसार, हाल ही में 100 सफल नीट छात्रों को सम्मानित किया गया है और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी संपर्क किया जा रहा है।