केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास में प्रदेश की राजनीति में फिर से आने की संभावना को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता केवल जनता की सेवा और देश के विकास के लिए कार्य करना है। चौहान ने देवास जिले के लिए कृषि रोडमैप बनाने की जानकारी दी, जिसका उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना है। उन्होंने हार्टिकल्चर और 35 हजार ‘लखपति दीदीयों’ की संख्या दोगुना करने के प्रयासों पर भी चर्चा की। बैठक में सिंचाई और जलप्रदाय योजनाओं की समीक्षा की गई, साथ ही कुपोषण मुक्त अभियान चलाने की घोषणा की गई।
मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में वर्ष 2026-27 के लिए 7,765 करोड़ रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया। उप मुख्यमंत्री (वित्त) जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत इस बजट में भावांतर योजना के लिए सर्वाधिक 2,313 करोड़ रुपये का प्रविधान किया गया है। नर्मदा घाटी विकास को 3,000 करोड़, लोक निर्माण विभाग को अतिरिक्त 1,300 करोड़ और मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा को 101 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटाप के लिए 258.07 करोड़ रुपये का भी प्रावधान है।