BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल में एमबीबीएस डॉक्टर से ठगी: अंतरराज्यीय साइबर नेटवर्क का खुलासा, राजस्थान से दो एजेंट गिरफ्तार

कोहेफिजा थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश कर राजस्थान के दो एजेंटों को गिरफ्तार किया है। यह नेटवर्क हमीदिया अस्पताल की एमबीबीएस छात्रा रितु कुमारी से 97,250 रुपये की ठगी की जांच के दौरान सामने आया। गिरोह का मास्टरमाइंड राजस्थान के बाड़मेर से ऑपरेट करता था और ठगी की रकम भोपाल के म्यूल खातों में मंगवाकर एजेंटों के माध्यम से निकाली जाती थी। पुलिस अब मुख्य सरगना और अन्य खाताधारकों की तलाश कर रही है।