छिंदवाड़ा के कुकड़ीखापा वॉटरफॉल में सेल्फी लेते समय 21 वर्षीय राहुल बरकड़े की मौत हो गई। राहुल अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था, जहां पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गया। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रात में शुरू नहीं हो सका। शनिवार सुबह एनडीआरएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर राहुल का शव बरामद किया। वह बेंगलुरु में मजदूरी करता था और छुट्टियां बिताने गांव आया था। पुलिस ने पर्यटकों से खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेने से बचने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।