BREAKING NEWS

Latest News

रेल वन ऐप में तकनीकी खराबी, हजारों यात्रियों को टिकट बुकिंग में परेशानी

भोपाल में शनिवार दोपहर ‘रेल वन’ ऐप में तकनीकी खराबी आने से हजारों यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐप में बार-बार ‘सर्विस अनअवेलेबल’ का संदेश आने से कई यात्री टिकट बुक नहीं कर पाए और उन्हें दोस्तों, रिश्तेदारों या टिकट काउंटर से टिकट खरीदने पड़े। यात्रियों ने इस समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी तकनीकी दिक्कतें भरोसे को प्रभावित करती हैं और रेलवे को समय पर जानकारी देनी चाहिए। इस बीच, निशांतपुरा रेलवे स्टेशन का 26 जुलाई को होने वाला लोकार्पण कार्यक्रम भी आखिरी समय में स्थगित कर दिया गया है, अब मंगलवार को उद्घाटन की संभावना है।