BREAKING NEWS

Latest News

ग्वालियर: गाय को रोटी खिला रही 12 वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्ते का हमला, हाथ-पैर में गहरे जख्म

ग्वालियर के मोतीझील में रविवार शाम 12 वर्षीय सुमन यादव पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्ची गाय को रोटी खिला रही थी तभी कुत्ते ने उसके हाथ और पैर में गहरे जख्म कर दिए। परिजन उसे तत्काल माधव डिस्पेंसरी ले गए जहां प्राथमिक उपचार मिला। सोमवार को उसे हजार बिस्तर अस्पताल में रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया और बाद में मरहम पट्टी कर घर भेज दिया गया। इसी दिन जयारोग्य अस्पताल में कुत्ते के काटने के 103 मामले सामने आए, जिनमें 31 नए थे।