BREAKING NEWS

Latest News

पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की दुबई संपत्ति की लोकायुक्त फिर करेगा पड़ताल

मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की दुबई में कथित संपत्ति की लोकायुक्त संगठन फिर से पड़ताल करेगा। सौरभ पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की काली कमाई से संपत्ति जुटाने का आरोप है। एक शिकायतकर्ता ने दुबई में एमआर ग्रुप से 150 करोड़ रुपये के विला की जानकारी दी थी। लोकायुक्त पुलिस अब एमआर ग्रुप को पत्र लिखकर संपत्ति खरीद संबंधी जानकारी मांगेगी। छापे के दौरान सौरभ के दुबई आने-जाने का पता चला था। लोकायुक्त सितंबर अंत तक उसके खिलाफ कोर्ट में चालान पेश करने की तैयारी में है।

अपर मुख्य सचिव दीपाली रस्तोगी 31 अगस्त 2026 को लोकायुक्त के समक्ष होंगी उपस्थित

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव दीपाली रस्तोगी 31 अगस्त 2026 को लोकायुक्त में उपस्थित होंगी। मंत्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल के सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। ग्रेवाल ने पोषण आहार योजना में कथित अनियमितताओं पर सरकार से जवाब मांगा था। सरकार ने टेक-होम राशन योजना की ऑडिट रिपोर्ट पर 73 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी दी है। विधायक ग्रेवाल ने लोकायुक्त के आदेश और सरकार के जवाब में तारीख के अंतर पर सवाल उठाए और सरकार पर कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब न देने का आरोप लगाया। उन्होंने लंबित मामलों में पारदर्शी जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।