रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लोरी नंबर-2 में 20 वर्षीय मनीष साकेत ने 9 और 10 अगस्त की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को सोमवार सुबह घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। गढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, और पुलिस परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम सहित अन्य कानूनी कार्रवाई के बाद ही स्थिति अधिक स्पष्ट हो पाएगी। घटना से परिवार में मातम का माहौल है।