BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल में मानसून का आधा कोटा पूरा, पूर्वी MP में भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल में मानसून के कुल 42 इंच औसत कोटा में से लगभग 21 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है, जिससे सीजन का आधा कोटा पूरा हो गया है। भोपाल जिले में सामान्य से 1.8 इंच अधिक बारिश हुई है। प्रदेश में तीन मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं, जिनके प्रभाव से रविवार से पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, पूरे प्रदेश में अब तक सामान्य से 13% कम बारिश हुई है।