सतना में धान की फसल बचाने के लिए खेत में लगाए गए करंट से दो जंगली सुअरों की मौत हो गई। वन विभाग ने घटनास्थल से मृत वन्यजीवों के शव और करंट लगाने में इस्तेमाल किया गया तार जब्त कर लिया है। यह घटना पिण्डरा निवासी राधे गौतम के खेत में हुई, जिसे राहुल चौबे ‘अधिया-ठास’ पर खेती के लिए उपयोग कर रहे थे। वन विभाग संबंधित पक्षों के बयान दर्ज कर रहा है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की तैयारी में है, जिसके बाद वन अपराध कायम किया जाएगा। खेतों में करंट लगाना वन्यजीवों और इंसानों दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है।