जबलपुर में साइबर ठगों ने दो अलग-अलग घटनाओं में कुल 68,489 रुपये की ठगी की। अधारताल में विकास धौलपुरिया को वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 35 हजार रुपये ठगे गए, जबकि कोतवाली क्षेत्र में करन कुमार जैन के बैंक खाते से 33,489 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिए गए। दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उन खातों की जानकारी जुटा रही है, जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है।