मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है, पिछले 36 घंटों से 35 से अधिक जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक वर्षा जारी रहने का अनुमान लगाया है। बुधवार को शिवपुरी, गुना, सागर और डिंडौरी समेत 15 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर में भी अच्छी बारिश की संभावना है। राज्य में वर्षा का अंतर घटकर 14 प्रतिशत रह गया है, हालांकि 41 जिलों में अभी भी सामान्य से कम बारिश है। देवास में सर्वाधिक और आलीराजपुर में सबसे कम वर्षा दर्ज हुई है।