BREAKING NEWS

Latest News

प्रो. करंदीकर: एक लाख करोड़ के शोध कोष से 10 साल में उभरेंगी कम से कम 10 बड़ी टेक कंपनियां

नीति आयोग के पूर्णकालिक सदस्य प्रो. अभय करंदीकर ने ‘अनम्यूट भारत’ पॉडकास्ट में विकसित भारत 2047 के लिए विज्ञान और तकनीक का रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि यदि एक लाख करोड़ रुपये के शोध, विकास और नवाचार कोष का सही उपयोग होता है, तो अगले दस वर्षों में भारत से तकनीक के क्षेत्र में कम से कम दस बड़ी कंपनियां उभर सकती हैं। यह भारत को तकनीक का उपभोक्ता से निर्माता बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा और एलन मस्क या स्टीव जॉब्स जैसी प्रतिभाओं को जन्म देगा। प्रो. करंदीकर ने सूचना युद्ध के खतरों और स्वदेशी तकनीक के विकास पर भी प्रकाश डाला।