BREAKING NEWS

Latest News

गुकेश-सिंदारोव में होगा इतिहास का सबसे युवा विश्व शतरंज चैंपियनशिप फाइनल

भारत के मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के बीच विश्व शतरंज चैंपियनशिप का फाइनल 25 नवंबर से 15 दिसंबर तक स्विट्जरलैंड के जेनेवा में खेला जाएगा। यह इतिहास का सबसे युवा फाइनल होगा, क्योंकि मैच शुरू होने पर दोनों खिलाड़ी 20 साल के होंगे। गुकेश ने दिसंबर 2024 में चीन के डिंग लिरेन को हराकर खिताब जीता था, जबकि सिंदारोव ने कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 जीतकर चुनौती पेश करने का अधिकार हासिल किया है। मैच में 14 क्लासिकल गेम खेले जाएंगे, जिसमें 7.5 अंक हासिल करने वाला विजेता होगा।