BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल में 5 से 8 अगस्त तक ब्रिक्स बैठक, यातायात पुलिस ने की विशेष व्यवस्था

भोपाल में 5 से 8 अगस्त तक तृतीय ब्रिक्स कार्य समूह की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसके लिए यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था लागू की है। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में होने वाले इस सम्मेलन में करीब 12 देशों के संस्कृति मंत्री और प्रतिनिधि शामिल होंगे। वीआईपी आवाजाही के कारण प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे और शाम 4.30 बजे कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। डेलीगेट्स के वाहनों के लिए विशिष्ट पार्किंग और आम जनता के लिए एमवीएम मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की अपील की गई है।