BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर नगर निगम 300 उजाड़ उद्यानों का करेगा कायाकल्प

इंदौर नगर निगम शहर के 300 उपेक्षित उद्यानों के कायाकल्प की विस्तृत योजना पर कार्य कर रहा है। निगम के 1400 से अधिक बगीचों में से ये उद्यान देखरेख और पानी की कमी के कारण बदहाल थे, जिससे पौधारोपण भी रुका हुआ था। लगभग 1100 बगीचे पहले ही संवारे जा चुके हैं। अब शेष 300 उद्यानों में बाउंड्रीवॉल, खेल उपकरण, पाथवे, बेंच और पानी की आपूर्ति के लिए बोरिंग जैसे कार्य किए जाएंगे। प्रथम चरण में हवा बंगला, विजयनगर, बिलावली और राजेंद्रनगर जोन के 15 बगीचों का कायाकल्प शुरू हो गया है।

डॉ. मोहन यादव सरकार ने मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के गठन को मंजूरी दी, 12 जिलों के 5,303 से अधिक गांवों में होगा विकास

डॉ. मोहन यादव सरकार ने ‘मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट एक्ट’ को लागू करते हुए ‘मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी’ के गठन को मंजूरी दे दी है। इस पहल से भोपाल, इंदौर और उज्जैन सहित 12 प्रमुख जिलों के 5,303 से अधिक गांवों का विकास होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अथॉरिटी के अध्यक्ष होंगे, जबकि एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सचिव का पद संभालेंगे। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए लगभग 500 नए पदों का सृजन किया जा रहा है। अथॉरिटी स्थानीय निकायों के साथ मिलकर रीजनल कनेक्टिविटी, सड़क, जल आपूर्ति, सार्वजनिक परिवहन, सीवरेज नेटवर्क, औद्योगिक गलियारे और किफायती आवास परियोजनाओं पर काम करेगी।