BREAKING NEWS

Latest News

गोरखपुर निवासी युवक ने नाबालिग नीट छात्रा का अपहरण कर इंदौर में दुष्कर्म किया, यूपी पुलिस ने पकड़ा

प्रयागराज की 17 वर्षीय नीट छात्रा का गोरखपुर निवासी युवक शैल्विन फ्रांसिस ने सोशल मीडिया पर दोस्ती कर अपहरण किया और इंदौर में दुष्कर्म किया। छात्रा के घर न लौटने पर मां ने 17 जुलाई को शिकायत दर्ज कराई। उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार कर प्रयागराज लाया। पूछताछ में छात्रा ने दुष्कर्म की पुष्टि की, जिसके बाद मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गईं। आरोपी को न्यायालय के निर्देश पर जेल भेज दिया गया है।