BREAKING NEWS

Latest News

महाकाल सवारी में हथिनी श्यामू के शामिल होने का रास्ता साफ

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने हथिनी श्यामू को 10 अगस्त को निकलने वाली भगवान महाकालेश्वर की दूसरी सवारी में शामिल होने की अनुमति दे दी है। समिति ने हथिनी मालिक सरमन गिरि को पत्र भेजकर दोपहर 2 बजे से पहले हाथी उपलब्ध कराने और नियमानुसार भुगतान करने को कहा है। हथिनी श्यामू 2016 से लगातार सवारी में शामिल हो रही है। वन विभाग ने अन्य चार हाथियों के नाम भी सुझाए थे और डीएफओ अनुराग तिवारी के अनुसार, एक डॉक्टर टीम श्यामू के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। सवारी के दौरान विशेषज्ञों का दल भी साथ रहता है।