BREAKING NEWS

Latest News

उज्जैन: मकान तोड़ते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर घायल

उज्जैन के उर्दूपुरा में एक पुराने मकान को तोड़ते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर घायल हो गए। यह हादसा कमल सांखला के मकान को नए निर्माण के लिए डिस्मेंटल करते समय हुआ। स्थानीय लोगों ने मलबे से सुनीता, गोविंद और राजू नामक घायलों को बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में एक को फ्रैक्चर और महिला मजदूर को हल्की चोटें आई हैं, जिनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मजदूर बिना सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे थे।

बेंगलुरु में पीजी में संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर विस्फोट, नौ प्रवासी श्रमिक झुलसे

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार को एक पीजी में हुए संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर विस्फोट में पश्चिम बंगाल के नौ प्रवासी श्रमिक घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना हेब्बागोडी थाना क्षेत्र के बोम्मासंद्रा स्थित एक पीजी में हुई। इन श्रमिकों में से छह 60 प्रतिशत से अधिक झुलस गए हैं और उनका चंदापुरा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी घायल श्रमिक बेंगलुरु की एक इंजीनियरिंग कंपनी में कार्यरत हैं। पुलिस ने बताया कि घटना के सही कारणों और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए जांच जारी है।