उज्जैन के ज्योतिर्लिंग श्रीमहाकाल मंदिर में श्रावण मास के पहले सोमवार को कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने भस्म आरती दर्शन व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें गंभीर खामियां मिलीं, जिसके बाद उन्होंने प्रभारी व कर्मचारियों को हटा दिया और बड़ी संख्या में तबादले किए। कलेक्टर रात दो बजे मंदिर पहुंचे और प्रवेश व बैठक व्यवस्था का निरीक्षण किया। भस्म आरती दर्शन व्यवस्था प्रभारी आशीष दुबे, सह प्रभारी प्रवीण शर्मा और संजय सिंह परिहार को तत्काल प्रभाव से हटाकर महेंद्र कांकडे को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।