BREAKING NEWS

Latest News

लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर आज होगी चर्चा

संसद के मानसून सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच का गतिरोध सोमवार को समाप्त हो गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर दोनों पक्ष मंगलवार को लोक परीक्षा अनुसूचित साधन निवारण संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए सहमत हुए। लोकसभा में विधेयक पर छह घंटे की चर्चा के बाद मतदान होगा। इससे पहले, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को विपक्ष के हंगामे के बीच विधेयक पेश किया था। विपक्ष ने 92 संशोधन प्रस्ताव दिए थे, लेकिन चर्चा के लिए तैयार नहीं था, जिसके बाद अध्यक्ष ने हस्तक्षेप कर रास्ता निकाला।