BREAKING NEWS
इंदौर में वर्षा का पूर्वानुमान, प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय: कई जिलों में भारी वर्षा, सीधी की मझौली में सर्वाधिक 124.4 मिमी दर्ज मध्य प्रदेश सरकार ने 7,765 करोड़ रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया, भावांतर योजना को 2,313 करोड़ रुपये कोलार की चिनार सेवन माइल कॉलोनी: 900 परिवारों की शिकायत पर कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश भोपाल में स्मार्ट बाइसिकल शेयरिंग सेवा नए सिरे से होगी शुरू, 500 स्मार्ट साइकिलें हुईं कबाड़ प्रदेश सरकार ने 7,765 करोड़ रुपये से अधिक का प्रथम अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया, भावांतर योजना को सर्वाधिक 2,313 करोड़ रुपये

Latest News

इंदौर में गाड़ी टकराने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, पांच गिरफ्तार

इंदौर में ऑर्बिट मॉल के पास गाड़ी टकराने की बात को लेकर हुए विवाद में प्रशांत खिलची नामक युवक पर धारदार चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल प्रशांत को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी कुणाल उर्फ भीम, लोकेश, हिमेश, रितेश और दीपक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और मामले की आगे की जांच में जुटी है।