BREAKING NEWS

Latest News

सतारा में पुणे-बंगलूरू हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, चार युवकों की मौके पर मौत

महाराष्ट्र के सतारा जिले में मंगलवार तड़के पुणे-बंगलूरू राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। खंडाला तहसील के शिरवल में रात करीब 1:10 बजे एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और फिर दूसरी लेन में जाकर एक ट्रक से भिड़ गई। इस दुर्घटना में कार सवार चार युवकों वेदांत अर्जुन वारिंगे (19), सोनलिंग धीरेंद्र ठाकुर (19), निखिल बालू राउत (20) और आदित्य बालासाहेब गरुड़ (19) की मौके पर ही मौत हो गई। पुणे के कामशेत निवासी दो अन्य युवक घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के कारण हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।