BREAKING NEWS

Latest News

कैलाश विजयवर्गीय पर ‘कीड़ा’ कहने का आरोप, विधानसभा अध्यक्ष ने रिकॉर्ड में नहीं पाया शब्द

मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलनकारी युवाओं को ‘कीड़ा’ कहने का आरोप लगाया। इस आरोप पर सदन में आधे घंटे तक बहस चली। कैलाश विजयवर्गीय ने आरोपों का खंडन करते हुए कार्यवाही विवरण दिखाने की बात कही। बाद में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने रिकॉर्ड की जांच के बाद पुष्टि की कि सदन की कार्यवाही में ‘कीड़ा’ शब्द का उपयोग नहीं हुआ था। विजयवर्गीय ने नेता प्रतिपक्ष पर झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया, जबकि अध्यक्ष ने सदस्यों को भविष्य के लिए सदन की कार्यवाही को लेकर गंभीर रहने की नसीहत दी।