BREAKING NEWS

Latest News

सतना में सराफा कारोबारी के सूने मकान में 50 लाख की चोरी

सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी के सूने मकान में करीब 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी की चोरी हो गई। यह वारदात तब हुई जब कारोबारी का परिवार उचेहरा स्थित इचौल आर्ट घूमने गया हुआ था। चोरों ने छत का कांच तोड़कर घर में प्रवेश किया। रात में परिवार के लौटने पर उन्हें घर के तीन कमरों की अलमारियां खुली मिलीं और कीमती सामान गायब पाया गया।