BREAKING NEWS

Latest News

महाकाल सवारी से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत

उज्जैन में महाकाल की सवारी में शामिल होकर इंदौर लौट रहे भंवरकुआं क्षेत्र के दो दोस्तों की सोमवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। सांवेर रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे अन्नू उर्फ अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल आकाश ने इंदौर के एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मृतकों की पहचान आकाश (26) पिता कमल बुराना और अन्नू उर्फ अनुराग के रूप में हुई है।