BREAKING NEWS

Latest News

प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का आगाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगाज करेंगे। इस अभियान का लक्ष्य युवाओं को नशामुक्त भारत के निर्माण से जोड़ना और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। माई भारत के युवा स्वयंसेवकों के नेतृत्व में यह अभियान देशव्यापी जन भागीदारी के रूप में शुरू होगा। शुरुआत में करीब 10 हजार स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम होंगे, जहां एक करोड़ से अधिक युवा नशे के खिलाफ राष्ट्रीय संकल्प लेंगे। प्रत्येक रविवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नीना गुप्ता ने कहा- ‘बेटी पढ़ाने से पहले दादा-दादी, नाना-नानी को पढ़ाना पड़ेगा’; 98% घरों में आज भी घूंघट

अभिनेत्री नीना गुप्ता ने ‘डायलॉग ऑन मेंटल वेलनेस’ कार्यक्रम में महिलाओं की स्थिति पर बात करते हुए कहा कि ‘बेटी पढ़ाओ’ से पहले दादा-दादी और नाना-नानी को पढ़ाना होगा, क्योंकि देश के 98% घरों में आज भी घूंघट है और लड़कियों की सोच नहीं बदली है। उन्होंने अपनी आत्मकथा ‘सच कहूं तो’ के लेखन अनुभव साझा किए, जिसमें उन्होंने बताया कि कोविड काल में परिवारजनों के निधन के बाद ही वह किताब पूरी कर पाईं। गुप्ता ने मानसिक स्वास्थ्य, बच्चों के पालन-पोषण, करियर और आज की भ्रमित युवा पीढ़ी पर भी अपने विचार रखे, जिसमें उन्होंने कहा कि अनुभव से ही जीवन जीना सीखा जाता है।