BREAKING NEWS

Latest News

इंदौर में जैन संत का निधन, सार्वजनिक उद्यान में अंतिम संस्कार

इंदौर में चातुर्मास के लिए रुके एक 80 वर्षीय जैन संत का बुधवार रात निधन हो गया। उनके अनुयायियों ने मुक्तिधाम के बजाय केसरबाग स्थित विद्यासागर उद्यान में ही उनका अंतिम संस्कार किया। इस निर्णय से कॉलोनी के अन्य परिवारों में नाराजगी है, क्योंकि यह उद्यान महिलाओं, बच्चों और सुबह टहलने वालों द्वारा नियमित रूप से उपयोग किया जाता है। संत लगभग पंद्रह दिन पहले ही चातुर्मास के लिए केसरबाग आए थे और उनकी तबीयत खराब चल रही थी।