मध्य प्रदेश में होमगार्ड के 5,000 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव पिछले छह माह से शासन स्तर पर लंबित है। इस प्रस्ताव में पहली बार महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत पद आरक्षित करने का प्रावधान है। होमगार्ड को ‘डाइंग कैडर’ घोषित किए जाने के कारण वर्ष 2009 के बाद से कोई भर्ती नहीं हुई, जिससे 15,000 स्वीकृत पदों के मुकाबले मौजूदा संख्या 8,500 से कम हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 5 दिसंबर, 2025 को 5,000 पदों पर भर्ती की घोषणा की थी, जिसकी स्वीकृति का इंतजार है।