BREAKING NEWS

Latest News

सिक्किम सुरंग विस्फोट की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित

सिक्किम सरकार ने नामची जिले के समरडुंग, झोलुंगे में निर्माणाधीन तीस्ता स्टेज-छह जलविद्युत परियोजना की एडीआईटी-तीन सुरंग में 20 जुलाई को हुए विस्फोट की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। इस हादसे में कई श्रमिकों की मौत हुई थी। समिति का नेतृत्व आईजी ताशी वांग्याल करेंगे और यह घटना के कारणों व परिस्थितियों की विस्तृत जांच करेगी। इसका उद्देश्य भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुधारात्मक उपायों की सिफारिश करना भी है।